आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में घर की ही फुलवारी में नीम के पेड़ से लटका एक छात्रा का शव हुआ बरामद
Arrah, Bhojpur | Apr 14, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव में घर के ही फूलवाड़ी में नीम के पेड़ से लटका एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर बिहिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।