सिलाव: कड़ाह डीह रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के झटके से युवक घायल, रेलवे लाइन किनारे सुन रहा था गाना
Silao, Nalanda | Jul 30, 2025 सिलाव के कड़ाह डीह में बुधवार की दोपहए 12 बजे माल गाड़ी से झटका लगने से युवक घायल हो गया। घायल यूवक कड़ाह डीह गांव निवासी चंदन कुमार को इलाज के लिए सिलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है घर मे पत्नी से विवाद हुआ उसके बाद मोबइल फोन पर गाना सुनते हुए रेलवे लाइन के बगल से जारहा था उसी दौरान माल गाड़ी से झटका लगा जिससे घायल हो गया है।