माडा: नौडिहवा चौकी पुलिस ने 1150 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को ग्राम बरा से किया गिरफ्तार
नौडिहवा चौकी पुलिस ने 1150 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को ग्राम बरा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।