नारी चेतना अभियान 4.0 के तहत गम्हरिया प्रखंड के चिकनी फुलकाहा पंचायत स्थित महंथ हरिहर उच्च विद्यालय, रानी पोखर के खेल मैदान में महिला क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना था।