झाझा: सतीघाट के समीप ट्रक और कार में हुई टक्कर, पुलिस ने वाहनों को जब्त कर छानबीन शुरू की
Jhajha, Jamui | Oct 21, 2025 मंगलवार को सतीघाट के समीप एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि घटना में दोनो वाहन के चालक को कुछ नही हुआ। इधर घटना की जानकारी झाझा थाना की पुलिस को मिली जिसके बाद पुअनि मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और दोनो वाहन को जब्त किया। दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।