जगदलपुर: बस्तर पंडुम 2026, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का महाकुंभ, 10 जनवरी से शुरू होगा मांदर, गीत और जायके का उत्सव
बस्तर संभाग की अनूठी जनजातीय विरासत को सहेजने और उसे विश्व पटल पर लाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने 30 दिसंबर सोमवार शाम 4 बजे को एक ऐतिहासिक पहल करते हुए बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन की विधिवत घोषणा कर दी है। राज्य शासन का यह प्रयास केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है।