अयोध्या। रामनगरी में मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। चौथे दिन भी घने कोहरे से दृश्यता 15–20 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। नगर निगम के अनुसार 45 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं,