ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में वृद्ध महिला का मार्मिक वीडियो: बोलीं- इसी घर में जीवन गुजारा, अब अतिक्रमण का नोटिस, कहां जाएंगे?
अनुमंडल प्रशासन ने सरकारी भूखंड पर अतिक्रमण किए लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। ब्रह्मपुर के अंचल प्रशासन का दावा है कि नोटिस भेजकर मापी कराने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। नोटिस पाने वाले लोग दहशत में हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे ब्रह्मपुर से एक वीडियो सामने आया है जहां वृद्ध महिला ने बताया कि इसी घर में पूरा जीवन गुजार दिया। अब नोटिस आया है।