पन्ना में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जंगल से भटककर आए एक वयस्क हिरण पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। आगरा मोहल्ला में कुत्तों के झुंड ने हिरण को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरण का रेस्क्यू किया। फिलहाल घायल हिरण का उपचार जारी है।