सिवानी: सिवानी पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने रजत नामक व्यक्ति को चैन स्नैचिंग मामले में गिरफ्तार किया है । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि 2 दिन पूर्व चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने दूसरे को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपित का एक दिन का डिमांड हासिल किया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने सामान के अलावा घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।