अंबिकापुर: अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित फर्नीचर और ऑटो पार्ट्स की दुकानों में लगी आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित फर्नीचर ऑटो पार्ट्स सहित की दुकानों में भीषण आग लग गई है।दुकानों के अंदर रखे सामान जलकर खाक हो गए हैं। सूचना उपरांत मंगलवार की सुबह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट सकेगा कि दुकानों में यह आग कैसे लगी ।