अलीगंज: जैथरा सीएचसी पर आशाओं का चार घंटे तक धरना, जमकर नारेबाजी, फरवरी माह की प्रोत्साहन राशि की मांग
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जैथरा सीएचसी पर आशाओं ने फरवरी माह की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में न आने पर जमकर बवाल काटा,करीब चार घंटे तक ये धरना प्रदर्शन चला है।उनका कहना है, मुख्यमंत्री ने निर्देश के बावजूद भी उनकी प्रोत्साहन राशि समय से उनके खाते में नहीं पड़ी है।