आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 9, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दिनेश वाटिका तेंदुनी गांव निवासी सोमारू तुरहा का 23 वर्षीय पुत्र टेंगर तूरहा है।