नवादा: नवादा सदर अस्पताल के समीप नवजात शिशु को फेंकने की दिल दहला देने वाली घटना, मच गया हड़कंप, लोगों में आक्रोश
Nawada, Nawada | Jan 30, 2026 नवादा जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सदर अस्पताल के मुख्य सड़क पर एक नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर मृत अवस्था में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्तों ने उस कपड़े को नोंच-नोंचकर हटाया, तब जाकर पता चला कि यह एक मृत नवजात बच्चा है। घटना देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।