पेण्ड्रा रोड गौरेला: सर्पमित्र ने पेंड्रा में पूर्व पार्षद के घर से जहरीले सर्प के बच्चे का किया रेस्क्यू
पेंड्रा के सर्प मित्र द्वारिका कोल के द्वारा लगातार जिले वासियों को सर्प को न मारने और तुरंत रेस्क्यू कराने के लिए संपर्क करने का अनुरोध करते रहते है जिससे सर्प को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ सके इसी कड़ी में पेंड्रा के पूर्व पार्षद कपिल के घर की चौखट में आज एक वर्ष का कोबरा घुस गया था जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।