पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर थाना पुलिस ने 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
जानकीनगर थाना अंतर्गत गस्ती के क्रम में आजाद चौक से रुपौली की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बीरबल यादव, पिता-दीपनारायण यादव के घर के सामने एक काले रंग के स्कार्पियों खड़ी थी। संदेह के आधार पर वाहन जाँच हेतू रात्रि गस्ती पदाधिकारी स्कार्पियों के समीप पहुँचे तो स्कार्पियों में एक सवार व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।