रूड़की: इमली खेड़ा में चोरी करने के लिए एक घर में घुसा चोर, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमली खेड़ा में एक चोर सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के घर में चोरी करने के लिए घुस गया। चोर की भनक पाकर सुनील कुमार ने लोगों के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया है। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने लंढोरा निवासी गुलशेर नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।