मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में चना, गेहूं, सरसों, सोयाबीन और मसूर की आवक रही
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह 11.30 बजे से मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ जो दोपहर 1 बजे तक चलता रहा, मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी के सचिव सतीश कुमार सनोठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को मोहन बड़ोदिया मंडी में चना 5151 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, गेहूं 2350, सरसों 5940, सोयाबीन 5399, मसूर 6821 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।