कांके: पिठौरिया थाना क्षेत्र के तालाब से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 31, 2025 पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित तालाब से शनिवार देर शाम करीब नौ बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।