शाहपुरा: भीम-उनियारा हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर और वैन की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
शाहपुरा से गुजरने वाले भीम-उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरे एक ट्रेलर और वैन की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा कल्याणपुरा चौराहे के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। टक्कर जबरदस्त थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।