मनसाही: बड़ी बथना के समीप तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर
बड़ी बथना के समीप तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी । इस हादसे में राहगीर जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पीड़ित को हाइयर सेंटर रेफर कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं ।