दरभंगा: बिहार बदलाव कार्यक्रम के तहत कबीर चक में जन सुराज ने सभा का किया आयोजन
बिहार बदलाव कार्यक्रम के तहत दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कबीरचक पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शहरी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी एवं चुनाव समिति के प्रमंडलीय संयोजक बिल्टू साहनी के द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जन सभा में लगभग 800 की संख्या में लोग खचाखच भरे हुए थे। यह जानकारी सोमवार की शाम 6.30 बजे दी गई।