चरपोखरी: चरपोखरी में भव्य आयोजन: दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी, 23 को निकलेगी ऐतिहासिक जलभरी शोभायात्रा
चरपोखरी क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया है। श्री राघवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुण्डीय महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह की लहर दौड़ गई है। बुधवार की दोपहर 1:00 के करीब आयोजन समिति के अनुसार, 23 मार्च को जलभरी होगा।