फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम रधौली कलां निवासी महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम रधौली कलां की रहने वाली सोनी ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया 4 वर्ष पहले उसका विवाह चंद्रपाल पुत्र महिपाल निवासी छोटी बिहार थाना इज्जत नगर के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था पीड़िता ने बताया उसका पति ने दारू के नशे में पीड़िता को दहेज के खातिर मारपीट के घर से निकाल दिया और ₹400000 की मांग करने लगा