शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रौली में चूल्हे पर लकड़ी से खाना बनाते समय आग चिंगारी से झोपड़ी नुमा मकान में आग लग गई. आग लगते ही मोहल्ले में अपरा तफरी मच गई. देखते ही देखते मकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम किया