गारू: रांची-मेदनीनगर मार्ग पर सासंग में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को कुचला, एक की मौत, एक रिम्स रेफर
शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब रांची मेदनीनगर पथ स्थिति सासंग ग्राम में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंदा। हुई घटना में एक युवती की मौत मौके वारदात पर ही हो गई। वही एक युवक को रांची रिम्स रेफर किया गया है बेहतर इलाज के लिए। वहीं अन्य घटना में घायल दो लोगों को सदर अस्पताल लातेहार में इलाज जारी है।