फरेंदा: फरेंदा कस्बे के कृभको के सामने खाद के लिए परेशान दिखे किसान
मंगलवार को 3 बजे फरेंदा कस्बे में स्थित कृभको सेंटर पर खाद के लिए किसान परेशान दिखे। सेंटर पर 38 बोरी खाद ही मौजूद था। अधिकांश किसान बारिश में भीग कर खाद लेने के लिए कतार में खड़े रहे। लेकिन किसानों के हाथ सिर्फ मायूसी ही लगी। रात के अंधेरे में ही किसान खाद के लिए सेंटर पर कतार लगा दे रहे है।