देेेवरिया: किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Deoria, Deoria | Nov 19, 2025 देवरिया के गांधी सभागार में बुधवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न हुआ।बैठक में धान क्रय से जुड़ी समस्याओं, रकबा व सत्यापन में आ रही दिक्कतों पर किसानों ने अपनी बात रखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।असमय वर्षा से प्रभावित 356 किसानों में से 300 को क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की गई।