मुज़फ्फरनगर: आर्य समाज में शादी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, नकदी-जेवर लेकर फरार दुल्हन 24 घंटे बाद रेलवे स्टेशन पर मिली
मुज़फ्फरनगर के उत्तरी रामपुरी निवासी विकास कुमार ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी और फिर फरारी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। लेकिन मामला तब पलट गया, जब उसकी दुल्हन 24 घंटे बाद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर पति को बुलाया। इलाज के बाद विकास ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, हालांकि महिला कहां रही, यह अब भी सवाल है।