बागपत: टटीरी के किसानो ने दिल्ली–देहरादून हाइवे के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा को लेकर RLD राष्ट्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | Mar 29, 2026 रविवार की दोपहर करीब एक बजे कस्बा टटीरी के किसान प्रहलाद सिंह के मुताबिक दिल्ली–देहरादून हाइवे के लिए कस्बा टटीरी के किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन उन्हें अब तक निर्धारित नियमों के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।