मोहल्ला छावनी निवासी आजाद पुत्र बाबू खां के घर अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और परि जनों के साथ मिलकर अपने निजी संसाधनों से पानी डालकर कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तक तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।