होली की देर संध्या रेल पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 केन नेपाली विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया उक्त व्यक्ति देर शाम में एक झोला लेकर पूर्वी रेलवे कॉलोनी की ओर जा रहा था। शक होने पर रोक कर उसकी जांच की गई तो उसमें विदेशी शराब पाया गया।