नूरसराय: नारी तियारी के पास गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल
नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी तियारी गांव के पास मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी सुखदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है।