महेवा के बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां पिछले एक माह से डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली, जबकि इलाज से जुड़े उपकरण रखे थे।