ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देकर घर वापस लौट रही दलित नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि, वो बाबूगंज स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है।सोमवार को विद्यालय से परीक्षा देकर घर वापस लौट रही थी।तभी गाँव के दो युवकों ने रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ की है।