कोंडागांव: रामनवमी पर कोण्डागांव में निकली भव्य शोभायात्रा, प्रमुख स्थलों पर हुआ प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार 6 अप्रैल की संध्या 5 बजे जिला मुख्यालय कोण्डागांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मर्दापाल तिराहा स्थित बजरंगबली मंदिर से हुआ, जहां से शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जय स्तंभ चौक स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंची।