झालरापाटन: अमरपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती अमरपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।अमरपुरा का रहने वाला 35 वर्ष सुरेंद्र पुत्र देवीलाल खनन क्षेत्र से गाड़ी खाली करवा कर वापस कर लौट रहा था लेकिन बीच रास्ते में किसी अज्ञातवाहन ने उसे टक्कर मार दी।