जगदलपुर: जगदलपुर में गैस सिलेंडर का संकट, एजेंसियों पर लंबी लाइनें, होटल-रेस्टोरेंट ठप, बाजार में कालाबाजारी तेज
ईरान-इजरायल और अन्य खाडी देशों में युद्ध के चलते जगदलपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से नगर के कालीपुर , आड़ावाल और कुम्हार पारा स्थित गैस एजेंसियों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों से लेकर घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए लोग गैस एंजेसियों के बाहर लम्बी लम्बी लाइन लगाकर खड़े रहे।