पिड़ावा क्षेत्र के बोरखेड़ी गांव में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है।श्रद्धालु राहुल नागर ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बताया कि भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में आगे आगे पुरुष धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। जिनके पीछे महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थी।