गन्नौर: गन्नौर थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
गन्नौर थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपी विजय पुत्र रणसिंह व अभिषेक पुत्र सुंदर दोनों गाँव कानौंदा जिला झज्जर के रहने वाले हैं। बता दें कि गत 08 मार्च को दीपक पुत्र दिलबाग निवासी कैलाना जिला सोनीपत ने गन्नौर थाने में शिकायत दी थी।