बैतूल नगर: दाबका गांव में दो सरपंचों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की जमकर की पिटाई
बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले दाबका गांव में दो सरपंचों की दबंगई का मामला सामने आया,जहां पर दाबका निवासी युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर दाबका सरपंच सुखदेव मसराम और गेहूंबारशा सरपंच फगनू मसराम ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की,घायल को सामुदायिक अस्पताल भर्ती किया था लेकिन गंभीर होने पर बुधवार सुबह 5:00 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया।