मोहनिया: सकरी पोस्ट ऑफिस के पास बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत और एक युवक घायल
Mohania, Kaimur | Jun 11, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी पोस्ट ऑफिस के पास बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार करगहर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के 80 वर्षीय ललन सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई । वहीं शिवसागर थाना क्षेत्र के खटोलिया गांव के मनीष कुमार घायल हो गए । जिनको पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया