बरियातु: बरियातू में भव्य झांकियों के साथ रामनवमी संपन्न, शांति और श्रद्धा का दिखा अद्भुत संगम
बारियातू प्रखंड में रामनवमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में शुक्रवार देर रात संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।