जबलपुर के भानतलाई क्षेत्र स्थित बड़ी खेरमाई मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे अंकित सोनकर देवा के साथ माढ़ोताल स्तिथ डिकासा बार में हुई गंभीर मारपीट और लूटपाट को लेकर पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 31 तारीख को उनके बेटे को डिकासा बार बुलाया गया, जहाँ 40–50 लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे घायल किया और लूटपाट की।