सासाराम: सासाराम के बनरसिया स्थित तालाब की सफाई न होने से छठ पूजा समिति के लोगों में नाराजगी
Sasaram, Rohtas | Oct 16, 2024 सासाराम के वार्ड संख्या-8 के बनरसिया गांव के समीप तालाब की सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महान छठ पर्व का समय नजदीक आ चुका है और ऐसे में सासाराम नगर निगम एवं जिला प्रशासन के द्वारा तालाब की समुचित सफाई नहीं कराई गई है।