हुज़ूर: भोपाल: बरसात में गरीब परिवार बेघर, ज़मीन पर कब्ज़ा और स्कूल को सौंपने का आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2025 भोपाल के बड़वई में मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले मांगीलाल भारती का परिवार बरसात के बीच बेघर हो गया। परिवार का आरोप है कि एसडीएम बैरागढ़ ने उनके पक्के मकान को अतिक्रमण बताकर तोड़ डाला और सामान सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वही जमीन पास के प्राइवेट स्कूल संचालिका को सौंप दी गई, जिसने रातों-रात पिलर खड़े कर दीवार खड़ी कर दी|