मुसाबनी: रुआम बुरु लोबीर गावता द्वारा शिकार पर्व पर 14 मौजा के ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
मुसाबनी स्थित नेतरा सुताम टाडी मे रुआम बुरु लोबीर गावता द्वारा शिकार पर्व के दूसरे दिन गुरुवार के सवेरे 14 मौजा के ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन,विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, 14 मौजा के माजी बाबा मेघराज सोरेन, सुनील किस्कु, आदि मौजूद थे।