बासोदा: बासौदा में पुलिस कर्मियों पर लगाए गए मारपीट के आरोप के बाद बोले एडिशनल एसपी युवक के साथ नहीं की गई है मारपीट।
बासौदा में रविवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप के मामले को लेकर सोमवार को एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया है कि मृतक युवक के साथ किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है गौरतलब है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी