सिंघेश्वर: सीएम नीतीश कुमार ने बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का दुग्धाभिषेक और आरती की। इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रमेश ऋषिदेव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहा।