गंधवानी: मांडू में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर शुरू, विधायक उमंग सिंघार बोले- जनता के लिए लड़ेगी पार्टी
Gandhwani, Dhar | Jul 21, 2025 कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आज सोमवार को मांडू में शुरू हुआ। गंधवानी विधायक प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर विधानसभा से सड़क तक लड़ेगी। 2028 चुनाव की रणनीति तय होगी। सोमवार को शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए धार जिले के मांडव में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का शुभारंभ हुआ है।